Local

"जाप"का चुनावी आगाज महाराष्ट्र चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची जारी ।

मुम्बई : (AJAY SINGH ) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां दिन व दिन बढ़ती जा रही है । हर पार्टी का कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है । इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उतरने के लिए कमर कस ली है । मुम्बई के मुलंड स्थित जन अधिकार पार्टी कार्यालय पर आगामी विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों का एलान किया गया । पहली सूची में पूरे महाराष्ट्र से 30 प्रत्याशियों के एलान किया गया । घोषणा के मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्य्क्ष वासुदेव चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव एडवोकेट फिरोज शेख ,महाराष्ट्र प्रदेश महिला अध्य्क्ष सुषमा मौर्या , महाराष्ट्र प्रदेश युवा अध्य्क्ष अजय दुबे ,मुम्बई प्रदेश अध्य्क्ष विजय बांदेकर ,मीडिया प्रभारी प्रदीप मौर्या मौजूद रहे ।

Leave a comment