मुंबई: कोरोना वायरस के इस संकट में लोगों को इस माहौल से बाहर निकालने के लिए तथा सकारात्मक ऊर्जा एवं सोच लाने की दृष्टि से "हिंदी अकादमी, मुंबई" तथा "साक्षात एंटरटेनमेंट, मुंबई" के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन काव्य सम्मेलन का आयोजन गूगल मिट एप पर कल रविवार की शाम किया जा रहा है, जिसमे देश-विदेश के कई ख्याति प्राप्त कवि तथा कवयित्री जुड़ने वाले हैं.
गूगल मिट एप पर गूगल मिट एप पर रविवार 5 जून की शाम 4 बजे से 6 बजे तक होने इस कार्यक्रम के परामर्शदाता हिंदी विभागाध्यक्ष मुंबई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय, हिंदीअकादमी मुंबई के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय इस कार्यक्रम के संचालक हैं. साक्षात एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष रामकुमार पाल ने इस कार्यक्रम की भूमिका तैयार की जो संयोजक भी हैं. जबकि इसकी अध्यक्षता रामेश्वर सिंह (मॉस्को- रूस) करेंगे. काव्य सम्मेलन का संचालन अलोक चौबे और गोवा के सतीश धुरी करेंगे.
इस अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में डॉ वंदना मुकेश (इंग्लैंड), सुशील कुमार आज़ाद (मॉस्को), मनीषा कंथालिया (केन्या) जैसे दस प्रवासी रचनाकार भाग लेंगे. जबकि भारतीय रचनाकारों में डॉ उमा सिंह किसलय (गुजरात), श्रीमती इंदुमती मिश्रा (दिल्ली), डॉ अविनाश त्रिपाठी (जयपुर) और मुंबई से डॉ वागीश सारस्वत, रवि यादव, पीयूष शुक्ल, डॉ मीरा त्रिपाठी समेत 20 रचनाकार भाग लेंगे.
Local










Leave a comment